कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने उनके फॉर्म हाउस पहुंचे CM चन्नी, अटकलों का दौर शुरू
मोहाली, अक्टूबर 14: पंजाब में गुरुवार को एक बार फिर से बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को मोहाली के सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी की यह कैप्टन से पहली मुलाकात है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी और साथ में उनके बेटे और बहू भी गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम और बेटे की शादी से भी दूरी बना रखी थी लेकिन अचानक इस मुलाकात ने पंजाब में फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
Recommended Video

कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी की मुलाकात ऐसे समय में हो रहा है जब गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में हाईकमान के सामने पेश होंगे तो वहीं उससे ठीक पहले चन्नी और कैप्टन की मुलाकात की खबरों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सीएम पद खोने के बाद अमरिंदर सिंह लगातार सिद्धू और कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रहे हैं। हाल ही में अमरिंदर सिंह ने बीएसएफ को सशक्त बनाने के केंद्र के कदम का समर्थन किया था।
बता दें कि, केंद्र सरकार ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में तलाशी लेने और गिरफ्तारी करने का अधिकार बीएसफ को दे दिया है। पहले यह दायरा 15 किमी तक ही सीमित था। अब इसे 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने के बाद पंजाब में सियासी घमासान शुरू हो गया है। हाल ही में सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र से फौरन फैसला वापस लेने की मांग की, तो पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने केंद्र के फैसले को सही करार दिया है।
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम चन्नी की कई मौकों पर तारीफ की है। कैप्टन ने चन्नी को बेहतरीन और पढ़ा-लिखा मंत्री बताया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा था कि चन्नी को गृह मामलों की समझ कम है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि सीएम चन्नी और अमरिंदर सिंह किस मुद्दे को लेकर मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications