पंजाब: मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे को कोरोना, CM चन्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई, राज्य में 2900 नए मरीज

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी और बेटे नवजीत कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, खुद मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। इस बारे में सरकार की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री की पत्नी और उनका दूसरा बेटा खरड़ गांव में रहते हैं, जबकि चन्नी स्वयं राजधानी चंडीगढ़ में हैं, ऐसे में वो कोरोना से संक्रमित नहीं हुए।

Recommended Video

    Coronavirus in Punjab: CM Charanjit Channi निगेटिव लेकिन पत्नी-बेटा पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    Punjab CM Charanjit Channis wife and son Navjit Covid-19 positive, but second son and CM Channi came Covid negative

    गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कोरोनावायरस की खबरें तब आई थीं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद कहा था कि, उनके सुरक्षा काफिले का एक सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया था इसलिए वो 5 जनवरी को मोदी को रिसीव करने नहीं जा पाए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए। आज उनके टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    चन्नी की पत्नी और उनका एक बेटा, जिसका नाम नवजीत है, वे कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चन्नी का दूसरा बेटा रिदम दोनों पिछले 1 सप्ताह से अपने परिवार से नहीं मिले हैं। चूंकि चन्नी की पत्नी और उनका दूसरा बेटा खरड़ गांव में रहता है, जबकि चन्नी और रिदम अभी चंडीगढ़ में हैं। वहीं, नवजीत कौर की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी।

    Punjab CM Charanjit Channis wife and son Navjit Covid-19 positive, but second son and CM Channi came Covid negative

    मुख्यमंत्री चन्नी की रिपोर्ट कोरोना नि​गेटिव आना कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है, चूंकि सब के सब पंजाब के अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीख का ऐलान होना बाकी है। चिंता की बात यह है कि, अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कल पंजाब में 2900 नए केस दर्ज किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+