अब भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और न ही खोखले वादे किए जाएंगे: पंजाब CM भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, अब भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बचाया जाएगा और न ही खोखले वादे किए जाएंगे। मान ने कहा, ''हमने 'एक विधायक-एक पेंशन' पहल के जरिए एक मिसाल कायम की है और इस पर इसी सत्र में बिल पेश किया जाएगा।

Punjab CM Bhagwant Mann says- Corruption free administration is focal point of Our govt

सूबे में भ्रष्टाचार मुक्त शासन करने की बात दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त से मुक्त है। यही आप की विचारधारा का केंद्र बिंदु है। हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध शुरू से ही कार्रवाई कर रही है।
मालूम हो कि, पार्टी के सत्ता में आने के महज 3 महीने में बहुत से भ्रष्ट अधिकारी और नेता पकड़े गए हैं। यहां विजिलेंस ब्यूरो 21 जून तक 45 अधिकारियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं, इन मामलों में 28 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann says- Corruption free administration is focal point of Our govt

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना पदभार संभालने के पहले दिन से ही लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन का वादा किया था, जिसके तहत उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को वॉट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा के लिए एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस हेल्पलाइन को लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक प्रभावी उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इन शिकायतों के आधार पर पंजाब पुलिस ने भ्रष्ट अधिकारियों और अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक पुलिस उपनिरीक्षक, आठ सहायक उप निरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक, एक पुलिस होमगार्ड, दो पटवारी, एक लिपिक व एक लंबरदार, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक, सरकारी आईटीआई के एक प्रधानाचार्य, एक चिकित्सा अधिकारी, एक संभागीय वन अधिकारी और न्यायिक विभाग में समन सर्वर स्टाफ के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक खनन मामले में 17 नागरिक, पटवारियों के 4 सहायक और 1 वन ठेकेदार को भी भ्रष्ट आचरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+