Punjab: पटियाला में में बोले सीएम भगवंत मान, पंजाब की जनता 13-0 से जीतेगी मैच
Punjab: देश में लोकसभा चुनाव के लिए 2 चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 5 चरणों के मतदान शेष है। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य के सीएम भगवंत मान ने प्रचार की बागडोर अपने हाथों मेंरखी है। वह आप के पक्ष में लगातार चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं। इस बीच भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की जनता 13-0 से मैच जीतेगी।

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं,जिसमे आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीएम भगवंत मान पटियाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह के पक्ष में चुनावी रैली की है । उनके साथ ग्राउंड जीरो पर जाकर प्रचार किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी को मिल रहा शानदार समर्थन इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी इस दफा पंजाब में 13-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए तैयार है। ज्ञात हो कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होंगे, वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें Punjab: कृषि वैज्ञानिक मंजीत सिंह कंग का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications