पठानकोट हमले को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, 'सेना भेजने पर पंजाब से पैसे मांगे गए थे'

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पठानकोट हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। मान ने कहा है कि पठानकोट हमले के दौरान सेना भेजने को लेकर पंजाब से पैसों की मांग की गई थी। पंजाब सीएम ने विधानसभा में संबोधन के दौरान ये दावा किया है।

Bhagwant Mann

Recommended Video

    Pathankot हमले को लेकर Bhagwant Mann का केंद्र पर गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि जब पठानकोट एयरपोर्ट पर हमला हुआ। इसके बाद मिलिट्री आई, मुकाबला किया और मार दिया (आतंकियों) गया। कुछ दिनों बाद, हमले के डेढ़ महीने, दो महीने बाद चिठ्ठी मिली कि पंजाब हमें 7.5 करोड़ रुपये भेजे क्योंकि हमने आपके लिए सेना भेजी थी। मैने कहा कमाल है।

    मान ने कहा कि हम राजनाथ सिंह के पास गए। हमने कहा साढ़े सात रुपये दे देंगे, हमारे सांसद निधि से काट लीजिए लेकिन ये लिखकर दे दो कि हमने पंजाब को किराये पर मिलिट्री दी है। आप ये लिख दीजिए कि पंजाब देश का हिस्सा नहीं है और इसने भारत से सेना किराए पर ली है।

    केंद्र ने बिजली देने से किया मना- मान
    सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में इसी दौरान केंद्र पर एक और हमला बोला। मान ने कहा कि पंजाब ने जब केंद्र से अतिरिक्त बिजली की मांग की तो उसे मना कर दिया और हरियाणा को बिजली दे दी गई। सीएम मान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास लेकिन साथ है कहां? न पीएम साथ लेते हैं न ही साथ देते हैं।

    शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने संबोधित करते हुए केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+