Punjab: सीएम भगवंत मान सपरिवार पहुंचे सचखंड डेरा बल्लां, पंजाब की भलाई के लिए मांगा आशीर्वाद
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान शुक्रवार को सचखंड डेरा बल्लां पहुंचे। इस दरमियान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ थी। मुख्यमंत्री मान ने परिवार समेत गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया। उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लेकर परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की। ज्ञात हो कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। उन्होंने 27 जून को कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार समेत शिफ्ट हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान रेंट पर लिया है। पंजाब पुलिस ने सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। आगामी 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट के उप चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications