पंजाब: 'BJP की NOC की जरूरत नहीं, नहीं भेजेंगे झांकी...', केंद्र के फैसले पर भड़के CM भगवंत मान
Bhagwant Singh Mann: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल निकलने वाली झांकियों में इस साल पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को अस्वीकार करने पर केंद्र पर ताजा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार 31 दिसंबर को कहा कि राज्य सरकार रिजेक्टेड कैटेगरी में तो अपनी झांकी नहीं भेजेगी क्योंकि देश के शहीदों का ये अपमान है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से NOC लेने की जरूरत नहीं है।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हमने अपने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, उधम सिंह, माई भागो, करतार सिंह सराभा, गदरी बाबे और महाराजा रणजीत सिंह जी की कुर्बानियों को रिजेक्टेड कैटेगरी में नहीं भेजना है। ये हमारे हीरो हैं...इनका मान सम्मान करना हम जानते हैं...भाजपा की NOC की जरूरत नहीं...।''
इससे पहले दिन में सीएम भगवंत मान के भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए, रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने कहा था कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकी के लिए पंजाब का प्रस्ताव इस साल के व्यापक विषयों के अनुरूप नहीं है। MoD ने उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बारे में भी जानकारी दी है जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए नहीं चुना गया है।
MoD के मुताबिक पंजाब, बिहार, त्रिपुरा, दिल्ली, केरल और लक्षद्वीप 23 से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले में भारत पर्व के दौरान अपनी झांकी प्रदर्शित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications