मान सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट, पंजाब में 1 जुलाई से मिलेगी मुफ्त बिजली, कई योजना लागू
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान अपनी कई लोकलुभावनी योजनाओं को लागू कर दिया। आज राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि 1 जुलाई से लोगों को मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि, महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने वार्षिक बजट पेश करते हुए कसीदे भी पढ़े।
Recommended Video

मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया जाएगा
वित्त मंत्री ने जैसे ही मुफ्त बिजली का वादा पूरा करने की बात कही, आप के विधायकों ने उनकी सराहना की। इस दौरान विपक्ष शांत रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि, आज हमारा पहला बजट आम लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। मैं बताना चाहूंगा कि पंजाब में पिछले 3 महीनों में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जबकि पिछले 21 वर्षों में 21,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। शिक्षा क्षेत्र के बजट में 16%, उद्योग और वाणिज्यिक क्षेत्र में 48% की वृद्धि हुई है।

पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया
बीते 23 जून को पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था। वित्त मंत्री ने बताया था कि, सूबे में वह पहला पेपरलैस बजट पेश करेंगे। आज उन्होंने टैबलेट के जरिए बजट पेश किया। अब अपनी योजनाओं का लेखा-जोखा दिखाने के अलावा मान सरकार कई नए विधेयक भी पेश करेगी।
सरकार के एक विधायक ने कहा कि, हमारी सरकार इस सत्र में बजट पेश करने के साथ ही कई नए विधेयक भी पेश करेगी। मान सरकार द्वारा प्रदेश के 36 हजार अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करने का बिल भी लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, सरकार 'एक विधायक, एक पेंशन' और ग्रामीण विकास फंड में संशोधन का बिल भी पेश कर सकती है।
आम आदमी पार्टी की सरकार के पहले बजट में यह उम्मीद पहले से थी कि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पानी को लेकर घोषणा हो सकती है। आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में यह ऐलान हो ही गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications