पंजाब: भाजपा नेता के आवास पर गनमैन मृत पड़ा मिला, शरीर में धंसी थी AK-47 की गोली, पुलिस जांच में जुटी
लुधियाना। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अनिल सरीन के गनमैन को मृत पाया गया है। उसकी पहचान हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो रायकोट का रहने वाला था। जोगिंदर सिंह लुधियाना में अनिल सरीन के आवास पर तैनात थे। वहीं, उन्हें एके-47 राइफल की गोली लगी। बताया जा रहा है कि जोगिंदर अपनी राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी गोली चल गई। गोली लगते ही वे वहीं गिर पड़े। उन्हें मृत देख वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा, "लाश कब्जे में ले ली गई है। ऐसा दुर्घटनावश होने की आशंका है, लेकिन हम आगे की जांच कर रहे हैं।"
बता दिया जाए कि, हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह जहां मृत मिले हैं, वो लुधियाना में पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन का आवास है। जोगिंदर सिंह उनके गनमैन बताए जा रहे हैं। कथित तौर पर जोगिंदर सिंह को खुद के हाथों से उनके ही सरकारी हथियार से गोली लगी।


ठोड़ी पर लगी थी गोली
कुछ देर पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "गोली उनकी ठुड्डी पर लगी थी। उन्हें किसी भी तरह का मेडिकल ट्रीटमेंट दे पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस मामले में आईपीसी की धारा-174 के तहत केस दर्ज किया गया है।"
वहीं, भाजपा नेता ने गनमैन की मौत पर कहा, "जोगिंदर सिंह हमारे परिवार का सदस्य जैसा बन गया था। कुछ महीनों पहले ही वह बतौर गार्ड सेवा देने के लिए लगे थे। यह घटना बहुत दुखद है।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications