आप की सरकार के मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, CM मान द्वारा जल्द बनाए जा सकते हैं 5 नए मंत्री

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार अगले सप्ताह तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है. मंत्रिमंडल में कम से कम 5 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी. ऐसा कहा जा रहा है कि शामिल किए जाने वाले 5 मंत्रियों में एक महिला भी होगी और दूसरी बार चुने गए विधायकों में से 2 को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. अमृतसर जिले के भी 1 विधायक की जल्द ही मंत्रालय में शामिल होने की उम्मीद है।

Punjab: Bhagwant Mann governments cabinet expansion soon, 5 new ministers can be made

संगरूर उप चुनाव की हार पर भी मंथन
दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई. सूत्रों का कहना है कि 3 घंटे चली इस बैठक में जिन लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है, उनके नामों पर भी सहमति बन चुकी है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी कथित तौर पर इस बैठक में शामिल थे। बैठक में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि कैडर को मजबूत रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न बोर्डों और निगमों में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार की कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री के अलावा 9 मंत्री हैं. एक मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटा दिया गया था। नतीजतन कैबिनेट में 8 पद खाली पड़े हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी पदों को तुरंत नहीं भरा जाएगा।

Punjab: Bhagwant Mann governments cabinet expansion soon, 5 new ministers can be made

इन चेहरों के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा
दूसरी बार विधायक बनने वालों में कुलतार संधवा विधानसभा स्पीकर और जयकिशन रोड़ी डिप्टी स्पीकर बन चुके हैं. वहीं मीत हेयर और हरपाल चीमा पहले ही मंत्री बन चुके हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी के दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, प्रोफेसर बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा की है. आपको बता दें कि हाल ही में संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह लोकसभा में आम आदमी पार्टी का अब एक भी सदस्य नहीं ​है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+