पंजाब: नशे के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Punjab News: नशे के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस बीच पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब की शाहकोट पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों को हेरोइन व हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से 302 ग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौल 32 बोर मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 2 पिस्तौल 30 बोर मैगजीन, 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एसपी (जांच) जालंधर ग्रामीण जसरूप कौर बाठ ने यह जानकारी दी है।

23 फरवरी को एएसआई बूटा राम चौकी प्रभारी तलवंडी संघेड़ा थाना शाहकोट को खुफिया सूचना मिली कि सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख पुत्र सरवन सिंह निवासी निहालुवाल थाना लोहियां, आकाशदीप उर्फ मूसा पुत्र जरनैल सिंह निवासी निहालुवाल बस्ती थाना लोहियां, हरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र निशान सिंह निवासी राजाताल थाना घरिंडा और बलजिंदर सिंह उर्फ जशन पुत्र तलवंडी बूटियां थाना शाहकोट दूसरे राज्यों से हेरोइन खरीदकर शाहकोट क्षेत्र में बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि शाहकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है। 24 फरवरी को एसएचओ यादविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख, आकाशदीप उर्फ मूसा, हरदीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार करके सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख से एक किट बैग 302 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल 32 बोर मैगजीन सहित, 2 जिंदा 32 बोर, अकाशदीप उर्फ मूसा से 1 पिस्टल 32 बोर मैगजीन सहित, 2 जिंदा 32 बोर, हरदीप सिंह उर्फ दीपू के पास से 1 पिस्तौल 32 बोर मैगजीन सहित, 2 जिंदा 32 बोर, मोटरसाइकिल सी.टी. 125 ई-एक्स, मोटरसाइकिल बुलेट बरामद किया हैं।
यह भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू पर सीएम मान का निशाना, बोले- कांग्रेस की किस्मत खराब है












Click it and Unblock the Notifications