पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दो दिवसीय सत्र में भगवंत मान सरकार जीएसटी संशोधन से जुड़े दो विधायकों को पारित कराएगी। जिस तरह से इन बिलों को लेकर देरी हुई है उसको लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नाराजगी भी जाहिर की थी। साथ ही राज्यपाल ने इस सत्र की अनुमति नहीं दी है। लेकिन सीएम भगवंत मान का कहना है कि हमने माहिरों से पूछकर ही यह फैसला लिया है।

बता दें कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र लिखा था। उसमे उन्होंने जीएसटी संशोधन विधेयकों को पास कराने में हुई देरी को लेकर आपत्ति जताई थी। राज्यपाल ने पूछा था कि आखिर क्यों पंजाब विधानसभा से इन विधेयकों को मंजूरी मिलने में इतनी देरी हो रही ।

bhagwant mann

इससे जुड़ा एक संशोधन बिल इस साल जुलाई माह में ही जीएसटी परिषद की मंजूरी मिल गई थी। जबकि दूसरे विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी थी। वहीं इस पूरे मामले में पंजाब के वित्त विभाग का कहना है कि जल्द ही इसका जवाब राज्यपाल को भेज दिया जाएगा।

साथ ही राज्यपाल की आपत्तियो को दूर किया जाएगा। वित्त विभाग का कहना है कि संशोधित जीएसटी अधिनियम एक अक्टूबर को लागू हुआ है।

इस संशोधन के जरिए सरकार को ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का अधिकार मिलता है। वहीं दूसरे संशोधन की बात करें तो इसके तहत जीएसटी से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए प्रदेश में जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण को स्थापित किया जा सकता है। प्रदेश में अभी तक 11 राज्यों में प्राधिकरण को स्थापित नहीं किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि विधानसभा सत्र को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच विवाद हो चुका है। राज्यपाल ने इस सत्र को पहले असंवेधानिक करार दिया था। साथ ही दोनों बिलों को कानून का उल्लंघन बताया था। लेकिन इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमने माहिरों की सलाह लेकर ही विधानसभा के सत्र को बुलाया है। हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+