Punjab Election Result: पंजाब चुनाव की यूक्रेन से क्यों हो रही है तुलना? भगवंत मान का जेलेंस्की कनेक्शन!
नई दिल्ली, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप कर रही है। राज्य की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी 90 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। इसके साथ ही पंजाब के लोगों को भगवंत मान के रूप में नया चेहरा मिलने जा रहा है। कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया था।

पंजाब चुनाव में यूक्रेन की चर्चा
अब जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी लगभग तय हो चुकी है तो सोशल मीडिया पर पंजाब चुनाव की तुलना यूक्रेन से होने लगी है। दरअसल यूक्रेन के वर्तमान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जो इस समय पुतिन को चुनौती देने के चलते दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहे हैं, भी भगवंत मान की तरह ही राजनीति में आने से पहले स्टार कॉमेडियन रहे हैं।

भगवंत मान भी रहे हैं कॉमेडियन
आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान पंजाब में इतिहास रचने जा रहे हैं। भगवंत मान भी राजनेता बनने से पहले मशहूर कॉमेडियन रहे हैं। यही वजह है कि ट्विटर यूजर पंजाब की तुलना यूक्रेन से करने लगे हैं। भगवंत मान के पंजाब का सीएम बनने की संभावना को लेकर ट्विटर पर यूजर मजेदार पोस्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कॉमेडियन पंजाब का सीएम बनने जा रहा है। क्या दिन है?

यूक्रेन को डुबोया, पंजाब का क्या होगा?
कमलेश सुतार ने लिखा हाल ही में एक पूर्व स्टैंडअप कॉमेडियन येक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सुर्खियों में रहे। आज एक और स्टैंडअप कॉमेडियन पंजाब में इतिहास बनाने के लिए तैयार है।
कुछ यूजर यूक्रेन की इस स्थिति के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा "अगर एक कॉमेडियन यूक्रेन जैसे देश को डुबो सकता है तो कल्पना कीजिए की कॉमेडियन भगवंत मान के रहते हुए पंजाब के साथ क्या होगा?"
एक और यूजर ने लिखा कॉमेडियन जेलेंस्की रूल यूक्रेन- वाह, कितना महान नेता... कॉमेडियन भगवंत मान रूल्स पंजाब-- छी, कितना देसी'

जेलेंस्की का राजनीतिक करियर
राष्ट्रपति बनने से पहले जेलेंस्की यूक्रेन के सबसे लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो में अभिनय किया था। जेलेंस्की ने यूक्रेन के मशहूर टीवी शो सर्वेंट ऑफ द पीपल में यूक्रेन के राष्ट्रपति का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हो गए थे। उनकी एक लाइन बहुत फेमस रही थी जिसमें वह कहते हैं कि आपको राष्ट्रपति बनने के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है। आपको केवल एक अच्छा इंसान होना चाहिए।" 2019 में बिना किसी अनुभव के उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी।

मान का राजनीतिक करियर
आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को चुनाव से करीब एक महीने पहले भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। पार्टी ने दावा किया था कि उसने फोन कॉल के जरिए सर्वे किया था जिसमें 25 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें 93 प्रतिशत लोगों ने मान के नाम पर अपना समर्थन दिया था।
अपनी सीएम उम्मीदवारी की घोषणा से पहले, मान पंजाब में पहले से ही एक जाना-पहचाना नाम थे। मान ने राजनीति, व्यापार और खेल जैसे भारतीयों की पसंद के मुद्दों को कॉमेडी में शामिल किया। उनका पहला एल्बम जगतार जग्गी के साथ था। 2008 में मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया था।












Click it and Unblock the Notifications