अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED घिसी-पिटी बयानबाजी कर रही: आप

पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि ईडी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वही घिसी-पिटी बयानबाजी कर रही है, वही पुराने आरोप लगा रही है, पुराने बयानों के आधार पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना का नाम कुछ नया तो है नहीं, ये लोग तो बात करते ही हैं। आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ, भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ, लोकतंत्र के खिलाफ भाजपा जो कर रही है उसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल सबसे बड़ी चुनौती हैं, यही वजह है इन लोगों के मन में उनको लेकर डर है।

arvind kejriwal

यही वजह है कि ये लोग उन्हें जेल भेजना चाहते थे। ये लोग कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल सबको गिरफ्तार कर लिया। लेकिन क्या किसी के पास से भी एक पैसे की रिकवरी हुई। पांच सौ ठिकानों पर सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है।

ये एजेंसियां भाजपा के इशारों पर काम कर रही हैं। लेकिन इन छापेमारियों में इन्हें एक नया गवाह, सबूत, कागज, पैसा नहीं मिला है। भाजपा और मोदी का एक ही मकसद है कि लोकसभा चुनाव से अरविंद केजरीवाल को बाहर रखा जाए। हम सभी लोकतंत्र को प्यार करते हैं। हमारी ताकत वोट है,उसी आधार पर नेता चुनते हैं।

लेकिन भाजपा के नेता कह रहे हैं कि हमें दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को तोड़नी है। जिस तरह से रामलीला ग्राउंड से इंडिया ब्लॉक की रैली हुई और हर कोई अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एकजुट हुए, उससे साफ है कि इस तानाशाही सरकार को बाहर करना है। दिल्ली और पंजाब की सरकार को जनता ने चुना है, ये लोग कहते हैं इस सरकार को गिरा देंगे। ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं। लोकशाही की हत्या इन्होंने चंडीगढ़ में किया, पंजाब और दिल्ली में हम देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+