संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़की आप, मालविंदर सिंह बोले- डरी हुई है भाजपा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा इन लोगों के पास एक भी सबूत नहीं है, ये लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में फंसा रहे हैं।
मालविंदर ने कहा कि तकरीबन डेढ़ साल से आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ छापेमारी कर रहे हैं, अभी तक इन लोगों को मिला नहीं है। संजय सिंह की आवाज संसद में मुखर रही है, जिस तरह से देश में दलितों के खिलाफ, महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसको लेकर संजय सिंह सरकार को घेरते रहे हैं।

मुझे लगता है आम आदमी पार्टी और आम आदमी पार्टी की सरकार से मोदी साहब को डर लगता है। यही वजह है कि ये लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक-एक करके झूठे केस में फंसा रहे हैं। अभी तक इन लोगों को एक भी सबूत ऐसा नहीं मिला है जिसमे यह सामने आए कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई है।
यह मोदी साहब का डर है जो आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मुझे यह पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में हारने जा रही है और आम आदमी पार्टी इसमे अहम भूमिका निभाएगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली की शराब नीति में किसी भी तरह के घोटाले से इनकार करती आई है।
बता दें कि संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। दिल्ली की शराब नीति में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी आज संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications