पंजाब: जेल अफसरों ने कैदी की पीठ पर गर्म सरिए से लिखा आतंकी, सरकार ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़, 4 नवंबर: पंजाब के बरनाला में एक कैदी को जेल अफसरों ने कथित तौर पर गर्म सरियों से पीटा और उसकी पीठ पर आतंकी लिख दिया। कैदी की पीठ की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हौं। पीड़ित ने मामले की शिकायत जज से की है। पंजाब सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने इसको लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार से सख्त सवाल किए हैं।

बरनाला जेल में 28 साल के करमजीत सिंह नशा तस्करी के एक मामले में बंद हैं। उनको मनसा में अदालत में पेश किया गया था। जहां करमजीत ने जज के सामने कहा कि जेल में कैदियों के साथ अमानवीय बर्ताव हो रहा है। उन्होंने शर्ट उतारकर अपनी पीठ दिखाते हुए कहा कि गर्म सरियों से उसके शरीर को जलाते हुए आतंकी लिख दिया गया है। साथ ही बताया कि एड्स और हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों को अलग वार्ड में भी नहीं रखा जा रहा है।
पंजाब सरकार के जांच के आदेश
करमजीत की पीठ की तस्वीरे आने के बाद ये मामला चर्चा में आ गया। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रंधावा ने एडीजीपी (जेल) पीके सिन्हा को मामले की गहनता से जांच करने और कैदी की मेडिकल जांच करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिकारी तजिंदर सिंह मौर, डीआईजी (फिरोजपुर) - को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्मजीत की वकील बताया है कि अदालत ने बरनाला के सीजेएम-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अकाली नेता का कांग्रेस पर निशाना
अकाली दल नेता मनजिंदर सिरसा ने कैदी की पीठ की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा- ये सिखों को आतंकवादी के रूप में चित्रित करने की मंशा है। पंजाब पुलिस ने विचाराधीन सिख कैदी को पीटा और उसकी पीठ पर 'अत्तवादी' (आतंकवादी) लिखा है। हम जेल अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
Malicious intent of @INCPunjab gov to paint Sikhs as Terrorists!@PunjabPoliceInd beats undertrial Sikh prisoner & engraved word ‘Atwadi’ on his back
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) November 3, 2021
We demand immed suspension of Jail Superintendent & strict action for Human Rights violation@CHARANJITCHANNI @Sukhjinder_INC @ANI pic.twitter.com/kIi4aqHR9z












Click it and Unblock the Notifications