पंजाब दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और कीर्तन सुना, CM मान भी रहे मौजूद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख के साथ कीर्तन सुना।

President Draupadi Murmu in Punjab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पंजाब के दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। राष्ट्रपति पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर आई हैं। इसको लेकर शहर में सुरक्षा कड़े इतंजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और कीर्तन सुना।
राष्ट्रपति गुरुवार आज दोपहर हवाईअड्डे पर पहुंचीं। हवाई अड्डे पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अमृतसर पुलिस ने उनका स्वागत किया। स्वर्ण मंदिर जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल भी जाएंगीं।
Recommended Video

वहीं, पंजाब के अमृतसर में 15 से 17 मार्च तक होने वाले जी-20 की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री मान उत्साहित हैं। भगवंत मान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पंजाब पूरी तरह सक्षम और तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सूचित करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जी-20 की बैठक अमृतसर में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यादगार बैठक होगी।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हैं कि उन्हें राज्य में इस तरह के मेगा कार्यक्रम आयोजित करने का मौका मिला है। भगवंत मान ने कहा कि हम इस आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री अत्यंत गर्व और संतोष जताते हुए कहा कि पंजाब को जी-20 के दो सत्र मिले हैं। पहले सत्र 15 से लेकर 17 तक चलेगा, वहीं दूसरा सत्र 22 से 23 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसको लेकर जनवरी में अधिकारियों को पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस और भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पंजाब बेहतर: सीएम मान












Click it and Unblock the Notifications