Sidhu Moosewala: पंजाब पुलिस ने धरे 2 और आरोपी, अब तक 12 गिरफ्तारियां, शूटरों की तलाश

बठिंडा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में पुलिस ने फिर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि, बठिंडा से केशव और चेतन नाम के शख्स पकड़े गए हैं। इनसे पहले महाकाल उर्फ सिधेश हिरामल को पकड़ा था। बताया जा रहा है कि, बठिंडा से हत्थे चढ़ा केशव 29 मई को संदीप उर्फ केकड़ा के साथ था। केकड़ा वही शख्स बताया जा रहा है, जिसने मूसेवाला की रेकी करके मुखबरी की थी।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder Case News: Kekda के साथी Sachin और Keshav गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी | *News
    Police arrests 2 more accused in Case of Punjabi singer Sidhu Moosewala, total 12 arrested so far

    पुलिस ने माना है कि केकड़ा द्वारा रेकी किए जाने के बाद ही सिद्धू मूसेवाला पर हमला हुआ था। जहां हमलावरों द्वारा उन्हें गोलियों स छलनी कर दिया गया था। केशव के बारे में पंजाब पुलिस ने बताया है कि केकड़ा ने मूसेवाला के घर और आसपास के इलाके की रेकी करने में केशव की मदद की थी। उसके साथ कोई निक्कू नाम का शख्स भी था। केशव पर आरोप है कि उसने हत्यारों के लिए हथियारों का इंतजाम किया था। पुलिस ने केशव के साथी चेतन को भी धर दबोचा है। वहीं, कल दिल्ली पुलिस की ओर से यह बताया गया कि, मूसेवाला के मर्डर के पीछे लॉरेंस गैंग ही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से बने पेज ने भी इस मर्डर की जिम्मेदारी ली थी।

    Police arrests 2 more accused in Case of Punjabi singer Sidhu Moosewala, total 12 arrested so far

    सोशल मीडिया पर लॉरेंस के पेज पर कहा गया कि था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया था। विक्की मिड्डूखेड़ा लॉरेंस गैंग का करीबी था। पिछले साल उसका मर्डर हो गया था। लॉरेंस गैंग ने उसी का बदला लेने के क्रम में सिद्धू मूसेवाला को मरवाया। सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मर्डर किया गया था, तब वह अपने दो दोस्तों के साथ अपनी मौसी के घर जा रहा था। उनकी गाड़ी को बीच सड़क में रोककर उन पर 30-35 गोलियां चलाई गई थी। इसमें से 20 के करीब गोली सिद्धू मूसेवाला के शरीर के आर-पार हो गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+