5 जनवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य में BJP के चुनाव प्रचार का होगा आगाज
नई दिल्ली, दिसंबर 27। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नए साल के आगाज के साथ ही राज्य में भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज होगा और इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे, जहां वो एक सरकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे के साथ बीजेपी पंजाब के अंदर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी।

पीजीआई चंडीगढ़ में होंगे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PGI चंडीगढ़ के सेटेलाइट विंग का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में बीजेपी का कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन हो चुका है और दोनों मिलकर साथ चुनाव लड़ेंगे। दोनों के बीच शेट शेयरिंग पर भी सहमति लगभग बन ही गई है। बस इसकी घोषणा आने वाले दिनों में कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पंजाब में आने वाले दिनों के अंदर प्रधानमंत्री के और भी दौरे होंगे, जिससे कि राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार और तेज होगा।
पंजाब में बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेंगे कैप्टन
आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था। हाल ही में उन्होंने पार्टी का गठन किया है और बीजेपी के साथ गठबंधन किया है। जब कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था, तभी से ये माना जा रहा था कि कैप्टन या तो बीजेपी में आकर चुनाव लड़ेंगे या फिर वो खुद की अलग पार्टी बनाएंगे, लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों के एकसाथ आने में सबसे बड़ा रोड़ किसान आंदोलन था। कैप्टन ने बीजेपी से आंदोलन को खत्म कराने की मांग की थी, जिसका नतीजा था कि केंद्र ने कृषि कानून वापस लिए। कृषि कानून वापस होने के बाद आंदोलन खत्म हुआ और कैप्टन ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications