पंजाब में आज से पेट्रोल व डीज़ल के दाम और हो सकते हैं सस्ते, जानिए CM पर क्यों पड़ा दबाव ?
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की दरों में कटौती कर क देशवासियों को थोड़ी राहत दी है।
चंडीगढ़, नवम्बर 6, 2021। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की दरों में कटौती कर क देशवासियों को थोड़ी राहत दी है। वहीं राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर से पेट्रोल और डीज़ल के दरों में राहत दी है, इसके बावजूद पंजाब सरकार पर दरों में कटौती दबाव बढ़ रहा है। क्योंकि पेट्रोल की दरों में कटौती के बाद भी आंकड़ा सौ के पार जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार राज्य के लोगों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दे सकती है। सूत्रों की मानें तो पंजाब सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्सज घटा सकती है। इससे राज्यत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी आ जाएगी।

टैक्स में कटौती का दबाव
यूटी प्रशासन और हरियाणा सरकार की तरफ़ से पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई कमी के बाद पंजाब सरकार पर भी टैक्स में कटौती का दबाव बढ़ गया है। पंजाब सरकार पर यह दबाव इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि पंजाब में पेट्रोल हरियाणा और यूटी के मुकाबले दस रुपये प्रति लीटर महंगा है। इस वजह से मानसा,बठिंडा, मोहाली,पटियाला,रोपड़ जैसे जिलों के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान हो रहा है। जिससे पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन भी नाराज है। उन्होंने सात नवंबर से एक शिफ्ट में पंप चलाने की चेतावी भी दी हुई है। कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीज़ल टैक्स में कटौती पर कोई फैसला लिया जा सकता है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने भी इसके संकेत दिए हैं।
Recommended Video

चंडीगढ़ की जनता को रहात
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रो मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की जनता को दीपावली से एक दिन पहले देश की जनता को पेट्रोल तथा डीजल में दामों पर पांच रूपये और दस रुपये एक्साइज ड्यूटी करके बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम के बाद चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी अपने कोटे के वैट से जनता को बहुत बड़ी राहत दी की है। इससे अब चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रूपये प्रति लीटर डीजल की कीमत 82.64 रूपये प्रति लीटर हो गया है। पंजाब में मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 106.20 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.83 रूपये प्रति लीटर है।

पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भाजपा पंजाब के महासचिव डा. सुभाष शर्मा ने चिट्ठी लिख कर पंजाब में अपने हिस्से का वैट कम करके प्रदेश की जनता को राहत देने की बात कही है। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश तथा उड़ीसा आदि राज्यों ने भी अपने हिस्से का वैट कम करके अपने राज्य की जनता को राहत दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह अपने हिस्से का वैट कम करे। इससे पंजाब की जनता को राहत मिलेगी और चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल की सरहदों पर चल रहे पेट्रोल पंपों को भी फ़ायदा मिल सकेगा। डा. शर्मा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पंजाब में पेट्रोल तथा डीजल पर चंडीगढ़ प्रशासन की तरह वैट दर कम करके दाम चंडीगढ़ के बराबर करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की नैया कैसे होगी पार, जानिये किस तरह बनाई जा रही रणनीति ?












Click it and Unblock the Notifications