पंजाब: 'लोग नई कहानी लिखने को तैयार', भरूच पहुंचने पर बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी चैतर सिंह वसावा के लिए लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भरूच और भावनगर की सीट पर आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह का रुझान पंजाब में, कुरुक्षेत्र में, दिल्ली में, भरूच और भावनगर में मिल रहा है ये इस बात का संकेत है कि लोग नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं।

सीएम भगवंत मान ने नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि गुजरात में फिर केजरीवाल। लोकसभा क्षेत्र भरूच से उम्मीदवार चैतर वसावा के समर्थन में नुक्कड़ सभा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़ेंगे और जीतेंगे।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, भाजपा का बस चले, तो विरोधी दलों के प्रचार रुकवा दे












Click it and Unblock the Notifications