गुरदासपुर में BSF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फायरिंग कर जमीन पर गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, हथियार भी बरामद
बीएसएफ के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हिंदुस्तान की सीमा में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को फायरिंग कर जमीन पर गिरा दिया। ड्रोन के साथ ही एक एके-सीरीज राइफल, 2 मैगजीन और 40 राउंड गोलियां बरामद की।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (BSF) जवानों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। सीमा पर तैनान जवानों ने गुरदासपुर में मेतला के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद एक्शन में आए जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान गुरदासपुर में एक खेत से एक एके-सीरीज राइफल, 2 मैगजीन और 40 राउंड गोलियों के साथ 1 हेक्साकॉप्टर बरामद किया गया है।
मेतला पोस्ट पर जवानों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
दरअसल, बीएसएफ की मेतला पोस्ट के जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया। बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान ये सफलती मिली है। सेना ने गांव नबी नगर से ड्रोन के साथ ही एके-47, मैगजीन, गोली और एक हेक्साकॉप्टर भी बरामद किया है। ड्रोन की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पूरे इलाके में संघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Punjab | Today, BSF troops deployed at border, heard buzzing sound of a drone entering from Pakistan into Indian territory in the area near Metla in Gurdaspur. They intercepted it by firing. 1 hexacopter alongwith 1 AK - series Rifle, 2 Magazines & 40 rounds of bullets from… https://t.co/NtNVkJaYM7 pic.twitter.com/Wp1mNsOmi5
— ANI (@ANI) March 10, 2023
बीएसएफ ने गिरफ्तार किया पाकिस्तानी घुसपैठिया
वहीं दूसरी ओर आज ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक तीसरे पाकिस्तानी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई है। तीन दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9-10 मार्च की दरम्यानी रात को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर तीरथ सीमा चौकी पर भारत में दाखिल हुआ। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।
अब तक तीन पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला बताया है। फिलहाल, एसओपी के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, एक बांग्लादेशी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने और भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए बीएसएफ ने गिरफ्तार किया था।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से सेना अलर्ट मोड पर है। मालूम हो कि हाल ही में पुलवामा (Pulwama) जिले में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद पाकिस्तान की सीमा से जुड़े इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications