Operation Blue Star: स्वर्ण मंदिर में लहराए गए भिंडरावाला के पोस्टर, खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे, Video
Operation Blue Star भारतीय सेना द्वारा हरिमंदिर साहिब परिसर को खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया अभियान था।

Operation Blue Star anniversary: आज ऑपरेशन ब्लू स्टार के 39 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसके तहत खालिस्तानी समर्थक भिंडरावाला को भारतीय सेना ने मार गिराया था लेकिन आज इतने सालों बाद भी इसकी बरसी मनाई जाती है और इसी क्रम में आज श्री हरमंदिर साहिब स्थित श्री अकाल तख्त साहिब बरसी समागम आयोजित किया गया है, जहां इस वक्त भारी संख्या में लोग जुटे हैं और उन्होंने वहां खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए और पोस्टर भी लहराए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Recommended Video
चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद
आपको बता दें कि इस वक्त अमृतसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद है। स्वर्ण मंदिर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए अमृतसर में 3500 जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा में केवल पुलिस ही नहीं बल्कि कमांडो भी शामिल है।
'ऑपरेशन ब्लू स्टार' अभियान ने बदली थी देश की दिशा
गौरतलब है कि आज से पूरे 39 साल पहले चलाए गए 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' अभियान ने देश की राजनीति की दशा और दिशा ही बदल दी थी क्योंकि ये अभियान ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत की वजह बना था। हालांकि इस अभियान को उन अलगाववादी सोच को जन्म देने वाले लोगों को लगाम लगाने के लिए चलाया गया था, जो कि पंजाब से अलग राज्य खालिस्तान की मांग कर रहे थे।
भिंडरावाले ने किया था अकाल तख्त पर कब्जा
15 दिसंबर, 1983 को भिंडरावाले ने अपने हथियार बंद साथियों के साथ स्वर्ण मंदिर के अकाल तख्त पर कब्जा कर लिया। मालूम हो कि अकालतख्त का मतलब एक ऐसा सिंहासन जो अनंतकाल के लिए बना हो। भिंडरावाले चाहते थे कि हिंदू पंजाब छोड़ कर चले जाएं तब देश की पीएम इंदिरा गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून, 1984 को स्वर्ण मंदिर को पंजाब को सेना के हवाले कर दिया, जिसकी जिम्मेदारी थी मेजर जनरल कुलदीप सिंह बरार के हाथ।
6 जून को मिली थी जरनैल सिंह भिंडरावाले की लाश
सेना और स्वर्ण मदिंर के अंदर बैठे भिंडरावाले के बीच लगातार फायरिंग होती गई और 6 जून को जरनैल सिंह भिंडरावाले की लाश सेना को मिली और इसके बाद ऑप्रेशन ब्लू स्टार' खत्म हुआ था। इस ऑपरेशन में कुल 83 सौनिक मारे गए जिसमें तीन सेना के अधिकारी थे जबकि मरने वाले आतंकवादियों की संख्या 492 थी।












Click it and Unblock the Notifications