पंजाब: पुष्पा की तर्ज़ पर चन्नी के पोस्टर वायरल ‘चन्नी झुकेगा नहीं’, जनिए क्या है पूरा मामला

पंजाब विधानसभ चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां विभिन्न तरीकों से चुनाव प्रचार कर रही हैं।

चंडीगढ़, 5 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभ चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां विभिन्न तरीकों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने सीएम चन्नी का फिल्मी अंदाज़ पोस्टर शेयर किया जो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सीएम चन्नी तस्वीर बनी हुई है। उसमे लिखा है की ईडी रेड मारो या झूठे आरोप लगाओ चन्नी झुकेगा नहीं... ये पंजाब का शेर है। आपकों बता दें कि सीएम चन्नी के यहां जब से ईडी की रेड पड़ी है, विपक्षी दलों के नेता लगातार उन पर हमलावर हैं।

कांग्रेस के पोस्ट से चढ़ा सियासी पारा

कांग्रेस के पोस्ट से चढ़ा सियासी पारा

यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद से पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कांग्रेस केंद्र पर दबाव डालना चाह रही है। कांग्रेस ने इस पोस्ट के ज़रिए एक तीर से दो निशाने साधें हैं। एक तरफ़ पार्टी ने रेड का विरोध तो किया, वहीं दूसरी तरफ़ पोस्टर के ज़रिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगमी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी कर डाला है। हाल ही मेंएक मूवी पुष्पा ने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी जिसमें अल्लु अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभाया था।

टॉप ट्रेंडिंग में पुष्पा मूवी के डॉयलॉग

टॉप ट्रेंडिंग में पुष्पा मूवी के डॉयलॉग

पुष्पा मूवी में अल्लु अर्जुन का का डॉयलॉग था 'पुष्पा झुकेगा नहीं' । यह डॉयलॉग सोशल मीडिया पर काफ़ी में ट्रेंड में रहा कई इन्फ्लुएंसर ने इस डॉयलोग पर रील भी बनाए और कई तरह के मीम्स भी बने। कांग्रेस की आईटी सेल ने भी पुष्पा फिल्म का सहारा लेते हुए ईडी रेड का काउंटर करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि हाल में ही आई पुष्पा मूवी रीलीज़ हुई थी। जो कि लाल चंदन की तस्करी पर बनाई गई है। इसमें अल्लू अर्जुन के किरदार दो दर्शकों ने खूब सराहा है। यूथ कांग्रेस के पुष्पा फ़िल्म के डॉयलॉग के तर्ज़ पर बनाया गया पोस्ट काफ़ी वायरल हो रहा है।

SAD ने जताई कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर आपत्ति

SAD ने जताई कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर आपत्ति

पंजाब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए हाल ही में अपने एक थीम सॉन्ग को लॉंच किया है। कांग्रेस के इस थीम सॉन्ग को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने विरोध दर्ज किया है। शिअद नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने थीम सॉन्ग में सिखों की प्रार्थना की इस्तेमाल कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत की है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने शिअद नेता के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की इजाज़त लेने के बाद इस थीम सॉन्ग को बनाया गया है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: AAP के बाग़ी आशु बिगाड़ सकते आम आदमी पार्टी का खेल, कहा- सबूत दिखाने पर भी नहीं हुई कार्रवाई


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+