बेटे के न रहने पर ससुर करता था घिनौना काम, बहू ने बना लिया वीडियो फिर...

नवांशहर। पंजाब के नवांशहर में नवविवाहित से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का ससुर ही है। पीड़िता ने सबूत के लिए अपने मोबाइल से एक ससुर की घिनौनी हरकत कर वीडियो भी बनाया है, जिसे उसने पहले पति फिर सास और अब पुलिस को दिखाया है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। एएसआई बलविंदर कौर ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है जबकि आरोपित फरार है।

5 महीने पहले हुई थी शादी

5 महीने पहले हुई थी शादी

20 वर्षीय पीड़िता ने औड़ थाने में शिकायत देते हुए बताया, मेरी शादी 19 दिसंबर 2019 को हुई थी। शादी के तीन दिन बाद ही उसके ससुर ने मेरे साथ छेड़खानी की। मैंने जब इसकी जानकारी पति को दी तो उसने डांट दिया। वह डर की वजह से शांत रही, लेकिन दो महीने बाद ससुर ने फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश की। मैंने सारी बात अपने पति को बताई, लेकिन फिर भी उसे मेरी बात पर यकीन नहीं हुआ।

कमरे में घुसकर किया रेप

कमरे में घुसकर किया रेप

पीड़िता ने बताया, 23 मई की रात मैं घर में अकेली थी। पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान ससुर अचानक मेरे कमरे में घुस गया और मेरा रेप कर दिया। सुबह जब मैंने इस बारे में अपनी सास से शिकायत की तो उसने मुझे चुप करा दिया। जब मैंने अपने पति को यह बात बताई तो उसने पहले तो विश्वास नहीं किया, इसके बाद उसने कहा कि रात को वो घर पर नहींं आएगा। अगर आज भी उसका पिता उसके साथ जबरदस्ती करने आए तो वो अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ले।

बहू ने कैमरे में कैद की ससुर की करतूत

बहू ने कैमरे में कैद की ससुर की करतूत

महिला ने पति को सबूत देने के लिए उसकी बात मान ली और मोबाइल के कैमरे को आन कर कमरे में छिपा दिया। रात होते ही महिला का ससुर फिर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। ससुस की करतूत बहू के मोबाइल फोन में कैद हो गई। सुबह जब पति घर आया तो उसने वीडियो दिखाया। इसके बाद पुलिस को वीडियो सौंपकर शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलविंदर कौर ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है जबकि आरोपित फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+