पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहने के विवाद पर क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू
चंडीगढ़, 20 नवंबर। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे। आपको बता दें कि सिद्धू का ये दौरा ऐसे वक्त हुआ है, जब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले जत्थे से सिद्धू का नाम बाहर कर दिया गया था। चन्नी का ये जत्था भी करतारपुर साहिब पहुंचा था। कहा गया था कि सिद्धू का नाम MHA को नहीं भेजा गया था। 2019 में करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने के बाद सिद्धू का ये दूसरा दौरा है।

बीजेपी का सवाल सुनते ही उठ खड़े हुए सिद्धू
करतारपुर साहिब में सिद्धू ने गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल पर मत्था टेका और फिर लंगर भी खाया। इसके बाद सिद्धू मीडिया से मुखातिब हुए, जहां उन्होंने बीजेपी के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहा है। जब एक मीडियाकर्मी ने सिद्धू से इस विवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'यार बीजेपी चाहे जो मर्जी कहे' और फिर वहां से उठकर चल दिए।
क्या है 'बड़े भाई' का विवाद?
Recommended Video
आपको बता दें कि सिद्धू जब करतारपुर साहिब पहुंचे तो पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल उनका स्वागत करने के लिए पहुंचा। इस दौरान सिद्धू पर फूल बरसाए गए और मालाएं पहनाई गईं। इसी दौरान सिद्धू ने इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' जैसा कहा। करतारपुर के सीईओ ने सिद्धू का स्वागत करते हुए कहा, 'इमरान खाान की ओर से आपका स्वागत करता हूं।'' इस पर सिद्धू ने कहा, ''इमरान खान मेरा बड़ा भाई है। उसने मुझे बहुत प्यार दिया है।''
पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तें हो शुरू- सिद्धू
सिद्धू ने इससे पहले कहा कि आप अगर पंजाब की जिंदगी बदलना चाहते हैं तो हमें पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू कर देना चाहिए और सीमाएं खोल देनी चाहिए, हमें मुंद्रा बंदरगाह से 2100 किलोमीटर की दूरी तय करके क्यों जाना चाहिए? यहां से क्यों नहीं, जहां केवल 21 किलोमीटर की दूरी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर पीएम मोदी और इमरान खान के ही प्रयासों से संभव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications