VIDEO: ताजपोशी से पहले जागा सिद्धू के अंदर का क्रिकेटर, अमरिंदर से सामने ही मंच से 'मारा शॉट'
VIDEO: ताजपोशी से पहले जागा सिद्धू के अंदर का क्रिकेटर, अमरिंदर से सामने ही मंच से 'मारा शॉट'
चंडीगढ़, 23 जुलाई: चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में आज पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की ताजपोशी हो गई है। सिद्धू के साथ चार नवनियुक्त कार्रकारी अध्यक्षों ने भी शपथ ली है। कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में अमरिंदर समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बार फिर सिद्धू ने तेवर देखने को मिले। मंच से जब उनका नाम पुकारा गया तो वो काफी नाटकीय अंदाज में खड़े हुए और एक बल्लेबाज की तरह से शॉट मारने का एक्शन किया।
Recommended Video

कांग्रेस भवन में जब कार्यक्रम चल रहा था तो मंच पर आगे की ओर से अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और हरीश रावत बैठे थे। जब उनका नाम मंच से लिया गया तो उन्होंने इसी तरह से किया जैसे वो एक बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर जाने से पहले करते थे। मंच से ही उन्होंने हाथ जोड़कर शॉट मारने का इशारा किया और फिर माइक की ओर बढ़े। माइक की ओर जाते हुए उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत कर दिया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाषण दिया। सिद्धू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सिद्धू से कहा कि आज पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ी है। अब हमें अपना फर्ज और अपनी डयूटी निभानी है। सभी को मिलकर काम करना है।
नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कई महीने से तनातनी चल रही थी। कैप्टन से इस कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर भी कई तरह की अटकलें थीं। हालांकि कार्यक्रम में मंच पर दोनों अगल-बगल बैठे और उससे पहले दोनों की बातचीत भी हुई। जिसके बाद माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस का संकट खत्म हो गया है












Click it and Unblock the Notifications