'मैं चले कारतूस पर बात नहीं करना चाहता', सिद्धू का अमरिंदर सिंह पर नया हमला, बताया कायर
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर एक बार फिर से हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि मैं चल चुके कारतूस पर बात नहीं करना चाहता। सिद्धू ने सवाल किया कि अगर उनके (अमरिंदर) के शासन काल में माफिया थे तो उनकी कमाई का पैसा किसके पास जाता था।
Recommended Video

सिद्धू का ताजा हमला कैप्टर अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के एक दिन बाद आया है। कैप्टन में कांग्रेस को लिए अपने 7 पेज के त्यागपत्र में सिद्धू को अस्थिर दिमाग का आदमी, पाकिस्तान परस्त बताया था और कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को बरबाद कर देंगे।
अमरिंदर सिंह को कहा कायर
अमरिंदर सिंह के पार्टी बनाने पर सिद्धू ने सवाल किया "पिछली बार जब उन्होंने (अमरिंदर सिंह) ने पार्टी बनाई थी तब उन्होंने कितनी सीट जीती थी? वह धोखेबाज हैं।" उन्होंने आगे पूछा कि कैप्टन बताएं कि जब उनके गलत कर रहे थे तो क्या वे सो रहे थे।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा "गलत कामों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना डरपोक और कायरता का प्रदर्शन है। वह (अमरिंदर सिंह) कायर हैं।"
अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
बता दें कि सीएम पद से इस्तीफा देने के एक महीने से अधिक समय के बाद 2 नवम्बर मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर ने औपचारिक रूप से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से अपनी नई पार्टी की घोषणा की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की मान्यता के लिए चुनाव आयोग के पास गए हैं जहां से मान्यता मिलनी बाकी है।
मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि जब से मैने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की है तभी से हमारे वकीलों की टीम प्रक्रिया पर काम कर रही थी और हमने चुनाव आयोग से समक्ष पार्टी के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रस्तावित नाम को लेकर कोई आपत्ति नहीं जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications