पंजाब के विधायक बुलारिया बोले- कैप्टन शरीर तो सिद्धू उनकी आत्मा हैं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी में सभी

चंडीगढ़, 23 जुलाई: पंजाब में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनवा दिया है। आज सिद्धू की पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी हो रही है। हालांकि, महीनों से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू की तकरार चली आ रही थी। यहां तक कि दोनों के अलग-अलग खेमे बन गए और पार्टी में अंतर्कलह मची रही। फिर, कांग्रेस पार्टी की हाईकमान ने आपसी विवाद की बातों को नकारा और कहा कि, सब एक हैं। नॉर्थ अमृतसर के विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने कहा कि, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शरीर हैं तो नवनिर्वाचित पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू उनकी आत्मा।

Navjot Sidhu

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu ने Congress State President की संभाली कमान | Amrinder Singh | वनइंडिया हिंदी

    आखिरकार मिले सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह
    बुलारिया ने कहा कि, नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बने हैं और आज उनकी ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी विधायक और मंत्री आएंगे। शुक्रवार दोपहर को देखा गया कि, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चंडीगढ़ में पंजाब भवन पहुंचे। ताजपोशी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह ने मुलाकात भी की। दोनों की साथ में बैठकर चाय पीने की तस्वीर सामने आई। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की हाईकमान ने राहत ली।

    Navjot Sidhu

    राजधानी चंडीगढ़ में जुटे बड़े-बड़े नेता
    आज नवजोत सिंह सिद्धू अधिकारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष बनने जा रहे हैं। उनकी ताजपोशी कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता चंडीगढ़ के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, अमरिंदर सिंह को कुलजीत नागरा और संग‍त सिंह ने न्योता दिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि अमरिंदर सिंह ने वादा किया कि वह कार्यक्रम में हिस्सा जरूर लेंगे। उसके बाद अमरिंदर सिंह सिद्धू के साथ ही नजर आए। बहरहाल, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धू की ताजपोशी के साथ-साथ कैप्‍टन और उनके बीच की नाराजगी भी खत्म हो जाएगी।
    बता दिया जाए कि, बीते रोज पंजाब कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्‍यक्ष कुलजीत नागरा और संग‍त सिंह गिलजियां ने अमरिंदर सिंह को कार्यक्रम में आने का न्‍योता दिया था।

    Navjot Sidhu

    राजधानी में साथ में चाय पी
    आज 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य नेता सिद्धू के साथ बैठे नजर आए। सिद्धू ने अमरिंदर के साथ चाय पी। वहीं, कांग्रेस नेता हरीष रावत भी ढांढस बंधाते नजर आए। कांग्रेस हाईकमान अब यह जता रही है कि, आगामी चुनाव में सब मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। महीनों से चली आ रही सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तकरार अब थमी है, दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप के काफी बयान दिए थे...लेकिन आज साथ में जिस तरह दिखे तो कांग्रेसियों को राहत मिली।

    Navjot Sidhu

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+