सिद्धू बोले- पंजाब में राष्ट्रपति शासन की बात करने वाले BJP के तोते हैं, यहां आपको करारा जवाब मिलेगा
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करारा हमला किया। सिद्धू ने पंजाब में मोदी के दौरे की सुरक्षा-चूक मामले के बाद हो रहीं राष्ट्रपति शासन की बातों पर कहा कि, यह पंजाब में नहीं चलने वाला। सिद्धू बोले, "पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की बात करने वाले आपके (भाजपा) तोते हैं...और मैं कह रहा हूं कि यहां आपको करारा जवाब मिलेगा। आप (भाजपा) जो सियासत कर रहे हैं, ऐसी सियासत करना बंद कर देना चाहिए।"
Recommended Video

'आपको 15 मिनट रुकना पड़ा तो हंगामा क्यों'
इससे पहले सिद्धू ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाया। सिद्धू ने किसान संगठनों के आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा, "किसान डेढ़ साल से ज्यादा समय तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे, आपको दुख नहीं हुआ...लेकिन कल जब आप (मोदी) को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा तो वे इससे परेशान हो गए। हाउ-हल्ला करने लगे। ये दोहरा मापदंड क्यों? मोदी जी...आपने कहा था कि आप किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनके पास जो कुछ भी था वह भी आपने ले लिया। आज आप चाहे जितने ड्रामे कर लो, फोटो लगा के कहो..जी धन्यवाद हमने काले कनून वापस ले लिए।"

अगले महीने होने जा रहे हैं पंजाब में विस चुनाव
भाजपा-कांग्रेस के सियासी वार के बीच पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आए, जहां वह फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे।हालांकि रैली स्थल से कुछ किलोमीटर पहले ही मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक सड़क पर फंसा रहा। कुछ प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए उनके पास ही पहुंच गए। जिसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। इस वजह से भाजपा-कांग्रेस के बीच तकरार तेज हो गई है। भाजपा उक्त घटना का ठीकरा पंजाब की कांग्रेस सरकार पर फोड़ रही है, जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जुबानी हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications