Video: बीच बाजार बदमाशों ने युवक की गर्दन पर मारी तलवार

नई दिल्ली, 04 जून। पंजाब के मोगा जिले में भरे बाजार बदमाशों ने एक 28 वर्षीय युवक की बेरहमी हत्या कर दी। पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से हमलावरों की तलाश कर रही है।

CCTV Footage

घटना बीते शुक्रवार की है। जब पांच से छह हमलावरों ने मोगा में युवक पर तलवार से हमला कर उसका गर्दन काट डाला। बर्बरता के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। शनिवार को पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जिस स्थल पर युवक की हत्या की गई वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मोगा में युवक देश राज की गर्दन पर बदमाशों तलवार से वार किया। जिसके उसके कान और गर्दन में गहरे घाव हो गए। उसके पैर में चोट आई। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राज को हमलावरों द्वारा बेरहमी से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

वहीं पंजाब पुलिस के अनुसार, युवक देशराज का कुछ दिन पहले आरोपी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर हमला किया। स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है। अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+