पंजाब में नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाएंगे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल
Punjab Newly Elected Panchas Oath: पंजाब के नवनिर्वाचित पंचों का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार 19 नवंबर को गुरु नानक स्टेडियम में किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त परमजीत कौर ने जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व समारोह की तैयारी का जायजा लेने के लिए बैठक बुलाई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त परमजीत कौर ने कहा कि इस खास अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाकर समारोह संपन्न कराएंगे। समीक्षा बैठक में डीसीपी कानून और व्यवस्था आलम विजय सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप मल्होत्रा, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह, एक्सियन मनदीप सिंह सहित अलग-अलग विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, इस गरिमामय समारोह के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जाएं तथा जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में कोई कमी न रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाों का जायजा लेने और समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
टास्क फोर्स अफसरों को दिए सख्त निर्देश
उन्होंने टास्क फोर्स अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। साथ ही समारोह के दौरान शुद्ध पेयजल, शौचालयों की सफाई, आरजी शौचालय, निर्बाध बिजली आपूर्ति, मेडिकल सुविधा आदि के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications