भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को जल्द मिलेगी खुशखबरी
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को खुशखबरी देने जा रही है। मान सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बसों ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने के विषय में प्रपोजल जल्द से जल्द तैयार करें, ताकि उसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा सके। मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग से Contract पर लाने के लिए Policy तैयार करें।
इस क्रम में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभागीय मामलों का दंश झेल रहे ड्राइवरों और कंडक्टरों के केस सहानुभूति से अमल में लाने के आदेश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ऐसे केसों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

ड्राइवरों/कंडक्टरों की तनख्वाह में वृद्धि
उन्होंने कहा कि नए ड्राइवरों/कंडक्टरों को 5 प्रतिशत वार्षिक सैलरी बढ़ोतरी देने संबंधी मांग पर भी विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस मामले में तुरंत एसओपी बनाई जाए ताकि कर्मचारियों को तुरंत राहत मिले।
मंत्री लालजीत भुल्लर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की सभी उचित मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब रोडवेज/पनबस और पीआरटीसी में Contract आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों के मुद्दों के समाधान के लिए विशेष विभागीय समिति गठित की गई है।
रात्र की ड्यूटी का भत्ता बढ़ाया
लालजीत सिंह भुल्लर ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ड्राइवरों और कंडक्टरों को दिए जाने वाले रात्रि भत्ते में बढ़ोतरी की है। उन्होंने यूनियनों के प्रतिनिधियों को बताया कि राज्य में रात के ठहराव के लिए अब 50 की जगह 85 रुपये मिलेंगे और अन्य राज्यों में चलने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को रात में विश्राम के लिए भत्ता बढ़ाकर 60 से 120 रुपये कर दिया गया है। ये ड्राइवरों और कंडक्टरों के हित में है। साथ ही कहा कि विभाग में आगे और भी फैसले लिए जाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications