दो महीने से अपने पति को जंजीरों से बांधकर रखे हुए है पत्नी, जानें क्या है वजह

गुरदासपुर। गुरदासपुर में एक महिला ने अंधविश्वास में फंसकर अपने पति को पिछले दो महीनों से अपने घर में जंजीरों से बांधकर रखा हुआ है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके देहधारी बाबा पर भी काला जादू कर उसे बीमार कर दिया है, जिसकी वजह से उसका देहधारी बाबा बिस्तर पर बीमार पड़ा हुआ है और जबसे उसने अपने पति को बांध कर रखा है उसका देहधारी बाबा ठीक हो रहा है।

man tied up with chain from two months by wife in gurdaspur

क्या है पूरा मामला

महिला लक्ष्मी ने बताया कि उसका पति सरवन कुमार एक साल से घर के सभी सदस्यों पर काला जादू कर रहा था। इसलिए घर के सभी लोग बीमार रहते थे। एक दिन उसने घर में एक देहधारी बाबा को बुलाया, जिससे उसे पता चला कि उसका पति काला जादू जानता है और घर के सभी लोगों पर काला जादू किया हुआ है। इसीलिए उसका बेटा उसके साथ झगड़ा करता था, लेकिन उसके पति ने काला जादू कर उसके बाबा को ही बीमार कर दिया, जिसकी वजह से उसका देहधारी बाबा आज बिस्तर पर बीमार पड़ा हुआ है। इसीलिए उसने अपने पति को दो महीने से घर में जंजीरों से बांध कर रखा हुआ है और अब उसका बाबा भी ठीक हो रहा है, लेकिन इस घटना से उसके पति की जिंदगी खतरे में है।

पति बोला- मैंने कुछ नहीं किया

वहीं, लक्ष्मी के पति सरवन ने बताया कि उसकी पत्नी अंधविश्वास के जाल में फंस चुकी है। वह कोई जादू टोना नहीं जानता है और जिस बाबा का उसकी पत्नी नाम ले रही है उसने उसे कुछ नहीं किया। उसे नहीं पता कि वह कैसे बीमार हुआ है। सरवन ने जिला प्रशासन से खुद को छुड़वाने की मांग की है। इस मामले में तर्कशील सोसायटी के प्रधान त्रिलोचन सिंह का कहना है कि जादू टोना-भूत प्रेत जैसी कोई चिज नजी होती है। यह दोनों मानसिक रोगी है। हमारी सोसायटी इनके पास जाकर इस बंधक बने व्यक्ति को छुड़वाकर दोनों मानसिक रोगियों का इलाज करवाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+