लोकसभा चुनाव 2024: सीएम मान ने बठिंडा में आप गुरमीत खुड्डियां के लिए किया भव्‍य रोड शो

मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को आम आदमी पार्टी के बठिंडा उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए प्रचार करने के लिए सीएम भगवंत मान पहुंचे। बुढलाडा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी पुरानी यादें भी साझाा की।

सीएम भगवंत मान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा बुढलाडा से मेरा नाता बहुत पुराना है। मैं यहां कपास की फसल बेचने के लिए बाजार में लाता था। अब भी मैं यहां के कई लोगों को उनके नाम से जानता हूं जिनसे मेरी उस समय मुलाकात होती थी।

cm maan

सीएम मान ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा केंद्र सरकार ने पंजाब के ओपीएस फंड का 20 हजार करोड़ रुपये रोक रखा है. विजय माल्या जिस बैंक में वह फंड था, उससे कर्ज लेकर विदेश भाग गया।

रैली से पहले पूर्व सैनिक संगठन के नेताओं ने सीएम भगवंत मान का सम्मान किया और उनसे अपनी समस्याएं साझा कीं।मान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं खुद एक सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। इसलिए मैं आपकी परेशानी समझ सकता हूं.। मैं जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर दूंगा।

सीएम मान ने दावा किया कि 4 जून को केंद्र में ऑल इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है तो हम वो पैसा लाएंगे और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी।

उन्होंने कहा कि सरदूलगढ़ के गांव करांडी में 40 लोगों को नौकरी मिली है। अब गांवों में लोग नौकरियों की संख्या की तुलना दूसरे गांवों से करने लगे हैं और कहते हैं कि जितना काम 70 साल में नहीं होता था, उससे ज्यादा हमने दो साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद पंजाब के कई युवाओं ने विदेश जाने की योजना रद्द कर दी और कई वापस लौट आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+