केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्‍ली में आप की रैली में पंजाब से आएंगे पार्टी समर्थक

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' 31 मार्च को दिल्‍ली में माया रैली करने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में 31 मार्च को होने वाली आप की रैली के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से कम से कम 2,000 लोगों को लाने का आह्वान किया है।

cm

सूत्रों के अनुसार सीएम ने कहा कि हमें कम से कम पंजाब से 2 लाख लोगों को संगठित करना चाहिए और 92 विधायक इतने लोगों को संगठित करने में सक्षम है। उन्‍होंने कहा हम अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस जाएंगे और अब संगठित होंगे।

बता दें आम आदमी पार्टी ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 31 मार्च में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य और दिल्ली में विभिन्न विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा की तानाशाही कार्रवाई जैसे कई एजेंडे थे।

बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप पंजाब इकाई के सभी लोग अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+