Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल ने जारी किया वीडियो संदेश, पंजाब में सिक्खों के लेकर कही ये बात

पंजाब पुलिस से छिप छिपकर रह रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने वीडियो संदेश में फिर जहर उलगा। उसने सिक्खों की एकजुटता और खालिस्तान के समर्थन में कई बातें कहीं।

 Amritpal video message

पुलिस एक्शन के बाद अमृतपाल सिंह का पहला वीडियो संदेश सामने आया है। उसने फेसबुक पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि मैं 18 मार्च के बाद पहली बार रूबरू हो रहा हूं। सरकार अगर गिरफ्तार करना चाहती है तो घर से गिरफ्तार कर सकते थी। लेकिन सच्चे पातशाह ने मुश्किल से निकाला है। अमृतपाल ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। सरकार ने मजबूर लोगों को जेल में डाला है।

अमृतपाल के सरेंडर करने का दावा
पिछले 12 दिन से फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के दमदमा साहिब में सरेंडर करने की अटकलें तेज हैं। इस खबर के बाद से ही पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है और स्वर्ण मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अकाल तख्त के जत्थेदार भी अमृतपाल के साथ जा सकते हैं।

अमृतपाल का नया वीडियो
पुलिस ने अमृतपाल के दो सहयोगियों से पूछताछ की है। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया है। ये दोनों होशियारपुर में अमृतपाल सिंह की गाड़ी के पीछे चल रहे थे। वहीं अमृतपाल को अंतिम बार होथियारपुर में देखा गया था। जब वो एक इनोवा कार में सवार था। लेकिन जब तक पुलिस उसे गिरफ्तार करती वो कार से बाहर निकल चुका था। इसके बाद बीते दिनों ये भी कहा गया कि भगोड़ा अमृतपाल के सरेंडर की अटकलें हैं। वहीं अब उसने एक नया वीडियो जारी किया है। अमृतपाल सिंह ने अकाल तख्त के जत्थेदार से बैसाखी के मौके पर सर्बद खालसा का आयोजन करने की अपील की है। इसके साथ अमृतपाल ने कहा कि इसमें पंजाब के सभी सिख संगठनों को से इसमें शामिल होकर पंजाब को बचाने के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। ये वीडियो अमृतपाल के फरार होने के दौरान का बताया जा रहा है। जो कि पंजाब पुलिस और सीएम भगवंत मान के लिए एक खुली चुनौती है।

'एक महिला के घर रुका था खालिस्तानी'
जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल रमेश पार्क इलाके में 21 मार्च को एक महिला के घर रुका था। बताया जाता है कि ये महिला पप्पलप्रीत की जानकार है। अमृतपाल से उसकी पहली मुलाकात किसान आंदोलन के दौरान हुई। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पहले अमृतपाल सिंह अकाल तख्त में सरेंडर करना चाहता था। लेकिन जब होशियारपुर में पुलिस ने उसे घेर लिया तो अमृतपाल गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकला।

Recommended Video

    Atiq Ahmed का गुरु था चांद बाबा! जिसकी हत्या कर अतीक ने कब्जाई थी अपराध की सल्तनत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+