जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मिली परोल, इस दिन लेगा लोकसभा सांसद के रूप में शपथ
Amritpal Singh Gets 4 Day Parole: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए चार दिन की परोल मिल गई है।
जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पांच जुलाई को सांसद के रूप में शपथ लेगा। अमृतपाल सिंह ने खंडूर साहिब सीट पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर 1.97 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

ऐसे में अब जेल में बंद अमृतपाल सिंह 4 दिन के लिए बाहर आएंगे। जिसके बाद शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। अमृतसर में अधिकारियों के मुताबिक 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख, अमृतपाल सिंह, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, उसे शपथ लेने के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है।
बता दें कि खंडूर साहिब लोकसभा सीट पर अमृतपाल सिंह का चुनाव प्रचार उसके परिवार और विभिन्न पंथिक संगठनों से जुड़े लोगों ने किया था। उसने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर यह सीट जीती है।
वहीं फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने बताया था था कि अमृतपाल सिंह 5 जुलाई को सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। खालसा ने न्यूज एजेंसी को बताया था कि, "मैं बुधवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मिलने गया था। उन्होंने कहा कि शपथ 5 जुलाई को दिलाई जाएगी।"
लोकसभा अध्यक्ष के निजी कक्ष में होगी शपथ
सरबजीत सिंह खालसा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के एक हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह को शपथ दिलाने के लिए विभिन्न तिमाहियों से मंजूरी और अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शपथ लेने के लिए उन्हें जेल से विमान से लाया जाएगा, जो अध्यक्ष के निजी कक्ष में होगी।"
अजनाला की घटना के बाद हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि अमृतपाल सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा के रोडे गांव से एक महीने से अधिक समय तक चली तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक यह व्यक्ति 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था, उसने अपना वाहन और अपना हुलिया बदल लिया था। पंजाब पुलिस ने पिछले साल 23 फरवरी को अजनाला की घटना के बाद यह कार्रवाई शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications