MBBS करने यूक्रेन गए थे 22 साल के चंदन, चली गई जान, आज बरनाला में उनका अंतिम संस्कार
बरनाला। पंजाब के बरनाला के रहने वाले एक भारतीय छात्र की यूक्रेन में जान चली गई थी। अब उसका पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। आज दोपहर रामबाग बरनाला में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके बाद बरनाला के शांति हॉल में 15 मार्च को शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। उसका नाम चंदल जिंदल था। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक, चंदल जिंदल यूक्रेन में चौथे साल की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। यूक्रेन संकट के चलते उसकी हालत बिगड़ी थी। उसके बाद आईसीयू में उसके सिर का आॅपरेशन शुरू किया गया था। मगर..वह बच नहीं पाया। आॅपरेशन के बाद 2 मार्च को उसका देहांत हो गया था। उनके ताया के बेटे व भाजपा नेता नीरज जिंदल ने बताया कि चंदन जिंदल के पार्थिव शरीर को वे भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे थे। जब उसकी मौत हुई तो चंदन के पिता व उनके चाचा शीशन जिंदल उनके पास ही उसकी देखभाल कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही वे भारत लौटे। अब चंदन का पार्थिव शरीर बरनाला लाया जा रहा है। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रामबाग बरनाला में मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि, केन्द्र सरकार व अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट एजेंसियों की मदद से चंदन के शरीर को वापस लाया जा रहा है। यहां उसके अंत्येष्टि होगी। उसके बाद उसकी याद में शोक सभा का आयोजन 15 मार्च को शांति हाल बरनाला में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, चंदल जिंदल ने कुछ दिन पहले यूक्रेन में आईसीयू में दम तोड़ दिया था। वह बरनाला से पढ़ाई करने के लिए वहां पर गया था।












Click it and Unblock the Notifications