Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाक टेंशन के बीच पंजाब में स्‍कूल-कॉलेज, बैंक और एयरपोर्ट क्‍या खुला है, क्‍या बंद? जानिए हर अपडेट

India Pakistan tension: भारत-पाकिस्‍तान टेंशन के बीच सीमावर्ती राज्‍य पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। राज्‍य के सीमावर्ती जिलों और गांवों-कस्‍बों समेत पूरे राज्‍य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्‍यान ना देने की सलाह दी है।

पंजाब सरकार ने कहा अगर कोई बम धमाके की आवाज सुनाई दे तो घबराए नहीं तुरंत पुलिस को जानकारी दें इसके अलावा बम के हिस्से, ड्रोन या मिसाइल के टुकड़े मिलने पर तुरंत पुलिस या सैन्य अधिकारियों को सूचित करने का आदेश दिया गया है। वहीं पंजाब में नागरिकों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए इमरजेंसी नंबर जारी किया है। रिहायशी कालोनियों और सार्वजनिक स्‍थानों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्‍थलों पर अर्धसैनिक बल तैनात हैं। आइए जानते हैं पंजाब में स्‍कूल, कॉलेज, बैंक, बस और रेलवे स्‍टेशन और एयरपोर्ट को लेकर क्‍या एडवाइजरी जारी की गई है?

punjab

पंजाब में क्‍या खुले हैं स्‍कूल कॉलेज और इंस्‍टीट्यूट?

वर्तमान हालात को देखते हुए फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया था। इसके अलावा राज्‍य भर के स्‍कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्‍थानों को रविवार तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने कॉलेजों और विश्‍वविद्यालय को सख्‍त निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं से जबरन हॉस्‍टल ना खाली करवाएं।

क्‍या बंद रहेंगे बैंक, बस और रेलवे स्‍टेशन?

पंजाब में दो दिन पहले जम्‍मू जाने वाली बसें और ट्रेनों का अवागमन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जम्‍मू और कटरा से पंजाब आने वाली बसों को बंद कर दिया गया था। हालांकि पंंजाब सरकार ने बस और रेलवे स्‍टेशन बंद करने का आदेश अभी तक जारी नहीं किया है। पंजाब चंड़ीगढ़, अमृतसर समेत अन्‍य शहरों के स्‍टेशनों से ट्रेनों का अवागमन जारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी, बिहार समेत अन्‍य रूट पर स्‍पेशन ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

पंजाब क्‍या बंद किए गए हैं एयरपोर्ट?

पंजाब की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते पंजाब में अंतराष्‍ट्रीय और डोमेस्टिक एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। चंड़ीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और सभी घरेली और अंतराष्‍ट्रीय हवाई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

पंजाब सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम जारी किया इमरजेंसी नंबर

पंजाब सरकार की ओर से कंट्रोल रूम स्‍थापित गया है लोगों की सुविधा के लिए राजस्व आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम ने इमजेंसी नंंबर जारी किया गया है।

  • लैंडलाइन फोन नंबर 0172-2741803
  • 0172-2749901

पंजाब में किए गए हैं ये खास प्रबंध

  • पंजाब सरकार ने सभी जिलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती कीस्टेट कंट्रोल रूम में प्रत्येक विभाग के लिए नोडल अफसर नियुक्‍त किए गए हैं।
  • आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने और जमाखोरी न करने के सख्‍त निर्देश जारी किए गए हैं। ताकी संकट के समय जनता की बुनियादी जरूरतें बाधित न हों और कोई कालाबाज़ारी न कर सके
  • जिलों को एडवांस फंड जारी किया गया है। ताकी फील्ड में प्रशासनिक कामों में रोकटोक न हो, इसीलिए फाइनेंशियल सपोर्ट पहले ही उपलब्ध करवा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+