पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बनीं विनी महाजन, पति दिनकर गुप्ता हैं डीजीपी
चंडीगढ़। आइएएस अफसर विनी महाजन 2020 में पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त हुईं। विनी से पहले इसी पद पर करण अवतार सिंह सेवा दे रहे थे, मगर उन्हें रिटायरमेंट से पहले ही हटा दिया गया। विनी की नियुक्ति के बाद यह पहली दफा हुआ, जबकि एक साथ 2 सीनियर अफसर दंपति राज्य के दोनों प्रमुख पदों पर हैं।

डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी हैं विनी
बता दें कि, विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की ही पत्नी हैं। जून 2020 में, विनी ने पंजाब की मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। हालांकि, करण अवतार सिंह को रिटायरमेंट से पहले क्यों हटाया गया, इसे लेकर पक्की बात सामने नहीं आई। तरह-तरह की चर्चा हुईं।

निवर्तमान मुख्य सचिव करण क्या बने?
विनी महाजन 1987 बैच की आइएएस अफसर हैं। जबकि, पंजाब के निवर्तमान मुख्य सचिव करण अवतार सिंह भी 1984 बैच के ही अफसर रहे हैं। करण का रिटायरमेंट 31 अगस्त होना था, लेकिन उससे काफी पहले ही सरकार ने उनको राज्य के मुख्य सचिव पद से हटा दिया। अटकलें लगाई गईं कि, उन्हें किसी कॉरपोरेशन या अथॉरिटी का चेयरमैन बनाया जाएगा। उनका तबादला स्पेशल चीफ सेक्रेटरी (गवर्नेंस रिफार्म्स एंड पब्लिक ग्रीवेंसिस) के पद पर कर दिया गया।

उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं विनी
पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बनने से पहले, यानी विनी उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं। माना गया कि, उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद के बारे में आदेश जारी हो सकते हैं। उधर, विनी के पास कार्मिक और विजिलेंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications