पंजाब में 3 दिन भारी बारिश के आसार, ​कई जिलों के ऊपर आसमान में बादल छाए

चंडीगढ़। देश के उत्तर, दक्षिण एवं पश्चिमी हिस्से में अगले तीन दिनाें तक बरसात होने के आसार हैं। पंजाब ऐसा ही इलाका है, जहां कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है, इस वजह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला देश के कई हिस्साें में जारी रहेगा।

Recommended Video

    पंजाब में 3 दिन भारी बारिश के आसार, ​कई जिलों के ऊपर आसमान में बादल छाए
    Heavy rain expected in Punjab for 3 days, cloudy sky moving many districts

    मौसम विभाग के प्रांतीय कार्यालय की ओर से बताया गया कि, पंजाब में अलर्ट जारी किया है कि 7 से 9 सितंबर तक सूबे के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। सूबे में बीते रविवार के दिन के समय कई जिलों में आसमान में बादल नजर आए। इस दौरान दिन के समय अधिकतम पारा 33 से 34 डिग्री तक दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। विभाग की ओर से बताया गया कि, देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय होने से कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

    Heavy rain expected in Punjab for 3 days, cloudy sky moving many districts

    हिमाचल में येलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने हिमाचल में 11 सितंबर तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज हिमाचल में कई जिलों के उूपर बादल नजर आए। बारिश की संभावना के बीच ही हिमाचल में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। यहां आज राजधानी शिमला के ज्योरी इलाके के पास पहाड़ टूटा। जिससे नेशनल हाईवे-5 की राह रुक गई। सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम रामपुर और एक पुलिस-जाब्ते को मौके पर भेजा। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी रवाना हो गए। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, NH-5 पर हुए भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे कुछ ही दिन पहले किन्नौर जिले में रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर चट्टान टूटकर गिरी थीं, जिससे कई वाहन दब गए थे। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी और 13 को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+