Punjab: खेत में मिले 2 हैंड ग्रेनेड और 36 कारतूस, पुलिस ने बुलाया बम निरोधक दस्ता
पंजाब के मोगा में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले हैं। एक किसान के खेत में ये विस्फोट बरामद किए गए।

पंजाब के मोगा जिले में बड़ी मात्रा में कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। ये विस्फोटक एक किसान के खेत में मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए थे। किसान को सोमवार को उस वक्त पता चला जब वो अपने खेत समतल कर रहा था।
मोगा में विस्फोट मिलने की पुष्टि करते हुए मोगा एसएचओ ने बताया कि धरमकोट के पंडोरी गांव में दो हथगोले और 36 कारतूस बरामद किए हैं। ये सभी विस्फोटक किसान इकबाल सिंह खेतों से मिले हैं। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वो अपना खेत समतल कर रहा था। इस दौरान उनसे दो बम जैसी वस्तुएं और कारतूस देखे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली।
Recommended Video

IAF Fighter Aircrafts Crash: हवा में ही टकरा गए थे Sukhoi-30 और Mirage-2000 विमान ? | वनइंडिया हिंदी
खेत में ग्रेनेड मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। मौके पर दोनों ग्रेनेड और सभी 36 एसएलआर कारतूस नष्ट किए गए। खेतों विस्फोटक मिलने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications