सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भागा कनाडा से अमेरिका, पीछे लगी खुफिया एजेंसियां
मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब खुफिया एजेंसियां से बचता-फिर रहा है। वह कनाडा से धमकियां देता था, अब वहां से भी फरार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों के जरिए वह अमेरिका के कैलिफोर्निया भाग गया है। गोल्डी की लोकेशन फ्रेसनो सिटी की मिल रही है। गोल्डी के गैंग ने ही पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या की थी। मूसेवाला पर करीब 30 राउंड फायर किए गए थे।

कनाडा से भाग निकला हत्या का मास्टरमांइड
पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों ने मूसेवाला हत्याकांड में कई गैंगस्टरों को दबोचा और कुछ को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं, कई गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे रखा गया है। हालांकि, इस हत्याकांड मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अभी तक धमकियां दे रहा है। पिछले दिनों उसने पंजाब पुलिस एवं कई वरिष्ठ नेताओं को धमकियां दी थीं। ऐसा तब संभव हो पा रहा है,क्योंकि वो विदेश में छुपकर रह रहा है। मूसेवाला हत्याकांड की वजह से खुफिया एजेंसियां और बंबीहा गैंग उसके पीछे पड़े हुए हैं।

कौन है गोल्डी बरार
गोल्डी बरार एक कुख्यात अपराधी है। वह ऐसा गैंगस्टर है जो विदेश में बैठे-बैठे क्राइम सिंडिकेट चला रहा है। वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर अपना आपराधिक फेसबुक ग्रुप भी चलाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी बरार के पिता "शमशेर सिंह" पंजाब राज्य के पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर ऑफिसर (SI) के पद पर कार्यरत थे। nvshq.org पर दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, शमशेर सिंह को अपने बेटे गोल्डी के कथित तौर पर मर्डर केस में नाम शामिल होने के कारण पंजाब पुलिस विभाग के SI पद से समय से पूर्व ही सेवानिवृत्त होना पड़ा था।
पंजाब पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार, गोल्डी का एक चचेरा भाई था गुरलाल बरार। जिसकी 11 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ के सिटी एम्पोरियम मॉल, इंडस्ट्रियल एरिया में गुरलाल बरार अज्ञात हमलावरों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद विक्रमजीत सिंह मिड्दुखेड़ा उर्फ़ विक्की मिड्दुखेड़ा भी मारा गया। विक्की की हत्या के मामले में गैंगस्टर अमित डागर और भूप्पी राणा का नाम सामने आया था। अपने एक साथी की मौत मामले में गोल्डी सिंगर सिद्धू मुसेवाला को कसूरवार मानता था, इसलिए सिद्धू को मरवा दिया।

सलमान की जान को भी खतरा
गोल्डी बरार के प्रमुख लॉरेंस बिश्नोई ने राजस्थान में काले हिरण को मारने के आरोपी सलमान खान को वर्ष 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस के द्वारा धमकी का संज्ञान लेकर सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। हाल में सलमान को मारने की साजिश का फिर से पर्दाफाश हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications