मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में इंडियन आर्मी की राइफलें चुराने वाले पंजाब के होशियारपुर में चढ़े हत्थे
होशियारपुर. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला स्थित पचमढ़ी में सैन्य चौकी से जवानों की इंसास राइफलें और कारतूस चोरी होने के मामले में पंजाब पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। इन चारों को होशियारपुर में हिरासत लिया गया। इनमें से एक सेना में ही नौकरी करता था। संवाददाता के अनुसार, छह-सात दिसंबर की रात को पचमढ़ी स्थित सेना के एक शिविर की चौकी पर संतरियों को झांसा देकर उनकी दो इंसास रायफल और 20 कारतूस चुरा लिए गए थे।

इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस एक अधिकारी ने कहा था कि पुलिस राइफल चुराने वालों को खोजने में जुटी हैं। मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर में पंजाब की पुलिस ने ही चार लोगों को पकड़ लिया है। हमारी एटीएस टीम भी जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। जो लोग पकड़े गए हैं, उनकी पहचान हरप्रीत सिंह, जग्गा, काके और एक अन्य के रूप में हुई है।
पता चला है कि पचमढ़ी की वारदात के समय हरप्रित सिंह और उसके एक अन्य साथी की संलिप्तता मालूम चली थी। संभवत: इनके दो साथी बाद में इनके साथ पंजाब में शामिल हुए। हरप्रीत सिंह सेना में सिपाही है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications