कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर पूर्व CM चन्नी की कड़ी चेतावनी, कहा- SGPC की इजाजत के बगैर नहीं चलने देंगे फिल्म

Emergency Film Controversy: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' लगातार विवादों से घिरी हुई है। इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कंगना रनौत की उनकी फिल्म को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की इजाजत के बिना ना तो फिल्म चलेगी और ना ही चलने दी जाएगी।

कांग्रेस सांसद और पूर्व सीम चन्नी ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म में सिख इतिहास को दर्शाने के लिए पहले एसजीपीसी की मंजूरी लेनी होगी। चन्नी ने जोर देकर कहा कि एसजीपीसी की अनुमति महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सिख समुदाय के भीतर सर्वोच्च प्राधिकरण है।

Emergency Film

'एसजीपीसी फैसला करेगी'

कांग्रेस नेता ने दोहराया कि एसजीपीसी को फिल्मों में सिख इतिहास के किसी भी चित्रण की समीक्षा करनी चाहिए और उसे मंजूरी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा,"अगर उन्हें अपनी फिल्म चलानी है तो पहले फिल्म एसजीपीसी को दिखाई जानी चाहिए और सिख इतिहास के चरित्र को सही ढंग से दिखाया जाना चाहिए। एसजीपीसी फैसला करेगी और उनके सर्टिफिकेट के बाद ही फिल्म चल पाएगी। एसजीपीसी की अनुमति के बिना ना तो फिल्म चलेगी और ना ही इसे चलने दिया जाएगा।"

'कंगना को ज्यादा सीरियस लेने की जरूरत नहीं'

दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज खतरे में है, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिया है। ऐसे में एसजीपीसी की परमिशन के अलावा चन्नी ने साफ कहा कि कंगना को ज्यादा सीरियस लेने की जरूरत नहीं है।

चन्नी ने पंजाब में विभिन्न समुदायों के बीच ऐतिहासिक एकता पर अपनी बात रखते हुए कहा, "देश की आजादी के बाद पंजाब का इतिहास है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई प्यार से रहे हैं और आज तक यहां दंगा फसाद की कोई घटना नहीं हुई है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भाईचारा बहुत गहरा है। आपसी समझ कभी टूटी नहीं है और ना ही कभी टूटने दी जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+