पंजाब: किसानों ने बीजेपी उम्मीदवार को गांव में घुसने से रोका, सीएम भगवंत मान ने कही ये बात
लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। कल पहले चरण का मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी बहुत तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रहे हैं। साथ ही अपने उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं।
इस बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोका। अब पंजाब के किसान बीजेपी को गांवों में घुसने नहीं दे रहे हैं। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश बब्बू का किसानों ने पूर्ण विरोध किया है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदाना होगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पंजाब की सभी 10 सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने भरूच में किया रोड शो, बोले- चैतर वसावा की जीत पक्की है












Click it and Unblock the Notifications