Jagjit Singh Dallewal: 131 दिन बाद किसान नेता डल्लेवाल का अनशन खत्म, महापंचायत में ऐलान

Farmer leader Jagjit Singh Dallewal: पंजाब के प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) ने आखिरकार 131 दिन बाद अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने यह कदम केंद्र सरकार से कृषि मुद्दों और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर उठाया था। रविवार को सिरहिंद में आयोजित एक किसान महापंचायत में उन्होंने अपने उपवास खत्म करने की घोषणा की।

डल्लेवाल ने अनशन की शुरुआत 26 नवंबर 2024 को की थी, जो अब तक का सबसे लंबा किसान भूख आंदोलन माना जा रहा है। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

Jagjit Singh Dallewal

महापंचायत में भावुक हुआ ऐलान

किसान नेता डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान फतेहगढ़ साहिब जिले के सिरहिंद में आयोजित किसान महापंचायत में की, जहां बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि, "आप सभी ने मुझे आमरण अनशन समाप्त करने का आदेश दिया है। मैं आपके जज़्बातों का सम्मान करता हूं और इस आंदोलन की देखभाल करने के लिए आप सभी का ऋणी हूं।"

शनिवार को कृषि मंत्री चौहान ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच संवाद प्रक्रिया जारी है। उन्होंने डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई और अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया।

उधर, राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी डल्लेवाल से अपील की कि वे संवाद में सक्रिय रूप से भाग लें, जिससे समाधान का रास्ता खोला जा सके। उन्होंने कहा, "सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और बातचीत ही इसका सबसे बेहतर माध्यम है।"

4 मई को होगी अगली बैठक

केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि 4 मई को सुबह 11 बजे किसान संगठनों के साथ एक और महत्वपूर्ण बैठक तय की गई है, जिसमें प्रमुख मांगों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य कृषि मुद्दों पर ठोस प्रगति हो सकती है।

कौन हैं जगजीत सिंह डल्लेवाल?

जगजीत सिंह डल्लेवाल, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछले कई वर्षों से किसान आंदोलनों का प्रमुख चेहरा रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार पर दबाव बनाने में विश्वास रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+