पंजाब: लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में विस्फोट, एक की मौत, 4 घायल

अमृतसर, 23 दिसंबर: पंजाब के लुधियाना में गुरुवार दोपहर जिला न्यायालय में विस्फोट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक विस्फोट की वजह पता नहीं चल पाई है। चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट दूसरे प्लोर पर हुआ है। इस वक्त वकीलों की हड़ताल चल रही, जिस वजह से वहां पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, वर्ना हताहतों की संख्या काफी ज्यादा होती। वहीं एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

court

जानकारी के मुताबिक इमारत 6 मंजिला थी, जिसके दूसरे प्लोर पर तेज धमाके की आवाज आई। अभी ये नहीं पता चल पाया कि ये बम ब्लास्ट था या फिर सिलेंडर फटने की वजह से घटना हुई। पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। मामले में लुधियाना के एसीपी ने बताया कि विस्फोट दूसरे प्लोर के रिकॉर्ड रूम में हुआ है। फोरेंसिक टीम चंडीगढ़ साइट पर पहुंच गई है। एनएसजी की टीम भी आ रही है। फिलहाल घबराने की बात नहीं है। एक संदिग्ध की पहचान की जा रही है।

Recommended Video

    Ludhiana Court परिसर में धमाका, देखिए Blast के बाद बाहर और अंदर का नजारा | वनइंडिया हिंदी

    वहीं चश्मदीद वकील ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब दूसरे प्लोर से तेज धमाके की आवाज आई। वो ग्राउंड फ्लोर पर थे, आवाज इतनी तेज थी कि फर्श और खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसके अलावा विस्फोट की वजह से काफी मलबा ऊपर से आकर नीचे गिरा था।

    सीएम ने कही ये बात
    वहीं मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+