Punjab Election: कांग्रेस को झटका, प्रदेशाध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ ने सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ी

पंजाब में कांग्रेस को झटका, प्रदेशाध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ ने सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ी

अमृतसर। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह मची हुई है। कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी द्वारा पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद तो पार्टी में आपसी-कलह और तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष रहे सुनील जाखड़ ने सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ दी है। एक तरह से उन्‍होंने अपनी जिम्‍मेदारी से इस्‍तीफा दे दिया।

Ex Punjab Congress president Sunil Jakhar quit active electoral politics

सुनील जाखड़ कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से पहले ही नाराज चल रह थे, उसके बाद जब, राहुल गांधी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किया, तो जाखड़ और खफा हो गया। बताया जा रहा है कि, उन्होंने उसी दिन सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ दी। सुनील जाखड़ का कहना था कि, पंजाब में कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं। बावजूद इसके कांग्रेस नेतृत्व ने उन्‍हें अहमियत न देते हुए चन्‍नी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया।

Recommended Video

    PunjabElection2022: BJP में शामिल हुईं एक्ट्रेस माही गिल | Actress Mahi Gill | वनइंडिया हिंदी

    जाखड़ ने कल कहा, 'हमारी पार्टी में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सीएम बनने में सक्षम हैं। यह दर्द सिद्धू साहब (नवजोत सिंह सिद्धू) ने भी महसूस किया होगा। जाखड़ ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि 'दिल्ली में बैठे सलाहकारों ने कहा कि एक सिख चेहरा सीएम पद के लिए उपयुक्त होगा'। उन्होंने कहा, 'पंजाब धर्मनिरपेक्ष राज्‍य है।

    CM Charanjit Singh Channi

    सुनील जाखड़ कांग्रेस की महिला नेता अंबिका सोनी के उस बयान से भी परेशान बताए जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक हिंदू पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। जाखड़ ने हाल ही में कहा था कि, 'कांग्रेस में हमें चन्‍नी और सिद्धू से ज्‍यादा सपोर्ट मिला। इसके बावजूद भी अनदेखी की गई। लिहाजा, अब राजनीति में सक्रिय रहना ठीक नहीं है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+